Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान



BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने के बाद विराट कोहली टीम में वापस आए हैं. जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ड्रॉप हो गए हैं.

विराट कोहली की फिटनेस अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि विराट का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. विराट को आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसकी वजह से वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे.

हार्दिक पांडया इस टीम से भी बाहर हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पूर्व हर्षित राणा चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. हर्षित को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे, दोनों स्क्वाड में जगह मिली है.

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |