Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अरविंद केजरीवाल को झटका! गुजरात AAP के सोशल मीडिया पेज सस्पेंड मामले में SC ने जल्द सुनवाई से किया इनकार


आम आदमी पार्टी के गुजरात इकाई के फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल को सस्पेंड किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. जस्टिस एम एम सुंदरेश की बेंच ने कहा कि इस मामले को चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी. CJI ने ही मई मे इस याचिका पर नोटिस जारी किया था.

आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में भारत में ब्लॉक कर दिए गए थे. मेटा (Meta) ने सरकार के कानूनी नोटिस और आईटी एक्ट की धारा 79(3)(b) का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की थी.

AAP पार्टी ने इन अकाउंट्स को बंद करने के फैसले को असंवैधानिक और मनमाना बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर केंद्र सरकार और मेटा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया हैंडल को सस्पेंड करने को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं. गुजरात में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था. साथ ही पेज सस्पेंड करने की टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए थे. दरअसल, अकाउंट पर एक्शन तब हुआ, जब नगर निगम चुनाव प्रचार की तैयारियां चल रही थीं.

गढ़वी ने कहा, 'जो आम आदमी घर पर बैठा है वो शायद सड़क पर नहीं आ सकता है या आप के कार्यकर्ताओं के साथ नहीं आ सकता है, वो घर बैठे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार की नीतियों के खिलाफ इंटरेक्शन कर रहा था, लेकिन बीजेपी इतनी डरी कि उसने जैसे तैसे आप के FB और इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड करवा दिया.'

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट कर सवाल किया कि आखिर बीजेपी AAP से इतनी क्यों डरी हुई है. केजरीवाल ने लिखा, 'गुजरात में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया FB और इंस्टा पेज ब्लॉक किए गए. आखिकर क्यों? बीजेपी इतना क्यों डरी हुई है?'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |