लखनऊ। अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जोन-7 क्षेत्र में चल रहे नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने इस्माईलगंज, अरविंदो पार्क, ईश्वरपुरी कॉलोनी, सेक्टर-5 ब्लॉक-सी इंदिरा नगर, सेक्टर-डी इंदिरा नगर, चर्च रोड स्थित शेखर अस्पताल के पास तथा फैजाबाद रोड पर सेक्टर-5 भूतनाथ के निकट नालों की सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सफाई कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।अपर नगर आयुक्त ने जोन-7 के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और वर्षा जल की निकासी सुचारु रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि नाला सफाई कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों से निकाली गई सिल्ट को लंबे समय तक सड़क किनारे न छोड़ा जाए तथा उसे यथाशीघ्र हटाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नाला सफाई कराई जा रही है, वहां स्थानीय निवासियों से प्रमाण-पत्र प्राप्त कर यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित स्थान पर वास्तव में सफाई कार्य संपन्न हुआ है। इससे कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।
लखनऊः अपर नगर आयुक्त ने जोन-7 में नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण! बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई पूर्ण करने और सिल्ट का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश
June 12, 2026