Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः फैजुल्लागंज में सेवा अस्पताल और बोरा फाउंडेशन का 72वां स्वास्थ्य शिविर, 154 ने उठाया लाभ! 54 जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड भी बने, मुफ्त जांच के बाद बांटी गईं दवाएं


लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान के तहत श्याम विहार कॉलोनी, फैजुल्लागंज में बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 72वें निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 154 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त परामर्श व दवाइयां दी गईं। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत 54 स्थानीय निवासियों के निरूशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

शिविर में मुख्य रूप से गीता कश्यप (48), दीपक कुमार (52) को बीपी व शुगर, बबीता शुक्ला (37) को सर्दी-खांसी और नमिता देवी (34) को पैरों की तकलीफ का इलाज दिया गया। इसके अलावा रामपाल गौतम, कल्पना चैधरी, चंद्रावती, रितु, सुरेश कश्यप और राम लखन पांडे सहित दर्जनों मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं। मेडिकल टीम ने स्थानीय लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली अपनाने के टिप्स भी दिए। सटीक इलाज और सहायता मिलने पर क्षेत्रवासियों ने डॉक्टरों की टीम और बोरा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |