Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तुक्का नहीं था वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप जीतना, पहले ही सोच लिया था कि 700 रन बनाएंगे! किया खुलासा


IPL 2026 शुरू होने से पहले शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि महज 15 साल का एक लड़का ऑरेंज कैप जीतकर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर देगा। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ उम्मीदों पर खरा उतरने का काम नहीं किया, बल्कि ऐसा प्रदर्शन किया जिसने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्टार बना दिया। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज ने IPL 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। खास बात यह है कि यह सफलता कोई तुक्का नहीं थी। वैभव ने खुलासा किया है कि उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही 700 रन बनाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसे अपने फोन में लिखकर रखा था।

IPL 2026 फाइनल के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह हर मैच के बाद अपने लक्ष्य को याद करते थे। उन्होंने कहा, वो फोन में नोट्स बनाकर रखते थे और सीजन शुरू होने से पहले ही लिख दिया था कि वह इस IPL में 700 रन बनाएंगे। हर मैच के बाद वह उस नोट को देखते थे और खुद को अपना लक्ष्य याद दिलाता था। यही वजह रही कि वैभव पूरे सीजन के दौरान एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए।

15 साल की उम्र में वैभव के सामने जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और कगिसो रबाडा जैसे वर्ल्ड स्तरीय गेंदबाजों की चुनौती थी। कई लोगों को शक था कि U19 स्तर पर चमकने वाला यह बल्लेबाज IPL जैसे बड़े मंच पर कैसा प्रदर्शन करेगा। लेकिन वैभव ने सभी सवालों का बल्ले से जवाब दिया। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा, जो टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल था।

राजस्थान रॉयल्स भले ही क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हारकर फाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप समेत कई पर बड़े रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया। वैभव ने पूरे सीजन में 72 छक्के लगाए, जो IPL इतिहास में एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |