लखनऊ। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के रिक्त 6 पदों के लिए सोमवार को विशेष अधिवेशन और चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। तय पदों के मुकाबले सिर्फ 6 ही नामांकन आने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विशेष अधिवेशन से पूर्व महापौर सुषमा खर्कवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पार्षदों के साथ संगठनात्मक विषयों और नगर विकास पर चर्चा की। इसके बाद एकजुटता का संदेश देते हुए सभी नेताओं व पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय तक पदयात्रा भी निकाली। भाजपा सेरू सुशील तिवारी श्पम्मीश् (लालकुआं),राजीव बाजपेई (तिलक नगर), संजय राठौर (राजीव गांधी प्रथम), विनोद यादव (न्यू हैदरगंज तृतीय) और श्रीमती रश्मि सिंह (फैजुल्लागंज प्रथम)। सपा सेरू श्रीमती ममता रावत (भरवारा मल्हौर)।
निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई देते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विश्वास जताया कि सभी नए सदस्य जनहित, पारदर्शिता और लखनऊ के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे।
