Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई, खतरे के इनपुट के बाद लिया गया फैसला


महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव ठाकरे के छह बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संभावित खतरे के इनपुट के बाद उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई। इससे पहले महाराष्ट्र इंटेलिजेंस विभाग ने 6 सांसदों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए थे। इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए अर्जेंट वायरलेस मैसेज में हालिया संभावित खतरों के मद्देनज़र इन सांसदों को तत्काल प्रभाव से ‘Y+’ श्रेणी के समकक्ष स्थानीय सुरक्षा देने को कहा गया।

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे को गुरुवार को बड़ा झटका तब लगा, जब पार्टी के छह लोकसभा सांसद दिल्ली में हुई पार्टी की संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। संसद भवन स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाई गई बैठक में केवल तीन सांसद ही मौजूद रहे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये छह सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।

सूत्रों का दावा है कि इन 6 सांसदों ने अपना अलग संसदीय गुट बना लिया है और इससे संबंधित पत्र भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दिया गया है। यूबीटी शिवसेना व्हिप के उल्लंघन के कारण इन अनुपस्थित सांसदों पर कार्रवाई करेगी। अनिल देसाई ने कहा कि हम सभी छह सांसदों को शो कॉस नोटिस भेज रहे हैं।

बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के छह सांसदों की बगावतके बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिंदे गुट के कथित ‘मिशन टाइगर’ की चर्चा के बीच बीड में ठाकरे समर्थक शिवसैनिक आक्रामक नजर आए। कार्यकर्ताओं ने बागी सांसदों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि इन छह सांसदों को बीड जिले में कदम नहीं रखने दिया जाएगा। सांसदों के फैसले के विरोध में अब सड़कों पर भी नाराजगी दिखाई देने लगी है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |