Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक कल्याण मेला का हुआ आयोजन! पीएम स्वनिधि योजना के पथ विक्रेताओ को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित


प्रतापगढ़। पीएम स्विनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे नगर पालिका बेल्हा प्रतापगढ़ मे लोक कल्याण मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम मे योजना से लाभन्वित पथ विक्रेताओ को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न चरणो के अंतर्गत ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा क्यूआर कोड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद् बेल्हा के अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियो और पथ विक्रेताओ के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से पथ विक्रेता अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन रहे है तथा उनकी आर्थिक स्थिति मे लगातार सुधार हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान बैंको द्वारा लाभार्थियो को प्रथम चरण में 15000, 25000 व 50000 रु0 के ऋण वितरण किया जाता है। साथ ही डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश से क्यूआर कोड का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद् बेल्हा के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, आंनद प्रकाश मौर्या शहर मिशन प्रंबधक डूडा, जितेन्द्र यादव, नगर पालिका के लाल बहादुर राजस्व निरीक्षक, राजेश कुमार बिन्द लिपिक, अरविंद मिश्रा व कंप्यूटर ऑपरेटर आदित्य, अभिषेक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |