Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: सख्त प्रशासन के दावों के बीच शाहमऊ में 50 से अधिक वोट गायब


जायस/अमेठी। शाहमऊ ग्रामसभा की जनता ने ठस्व् व ब्लॉक कर्मियों पर बड़ी मिलीभगत का आरोप लगाया है। अमेठी जिले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन भले ही सख्ती के दावे कर रहा हो, लेकिन तिलोई तहसील की शाहमऊ ग्रामसभा में सामने आया मामला इन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। यहां मतदाता सूची से करीब 50 से अधिक लोगों के नाम गायब होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ितों ने ठस्व् तथा ब्लॉक के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर मिलीभगत का गंभीर आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, वे कई वर्षों से मतदान करते आ रहे हैं। कई लोगों ने पिछले चुनावों में भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया था लेकिन इस बार सूची में नाम न मिलने से वे हैरान हैं। प्रभावित लोगों का आरोप है कि कुछ चहेते प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से उनके नाम कटवाए गए हैं। ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर लगातार निगरानी और सख्ती की बात कर रहा था तब एक ही ग्रामसभा में 50 से अधिक नाम आखिर कैसे गायब हो गए। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में नाम कटना केवल लापरवाही नहीं बल्कि किसी बड़े खेल और मिलीभगत की ओर इशारा करता है। दर्जनों पीड़ित मतदाताओं ने ठस्व् की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते सूची का सही सत्यापन किया गया होता तो इतनी बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची से बाहर नहीं होते। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |