संग्रामपुर: मृत सांड का समाजसेवी ने कराया अंतिम संस्कार
June 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड भेंटुआ के ग्राम सभा टिकाकर गांव में बीते दिन इलाज के अभाव में एक आवारा सांड की मौत हो गई। मृतक सांड का शव गांव के बीच में होने के कारण लोग परेशान हो गए।और उन्होंने खंड विकास अधिकारी भेंटुआ व ग्राम पंचायत सचिव को फोन के माध्यम से जानकारी दी लेकिन शिकायत कर्ता की शिकायत को दरकिनार करते हुए ब्लाक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई । कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अमेठी को समस्या के बारे में अवगत कराया तब ब्लाक प्रशासन भेंटुआ जागा और शिकायत कर्ता पर ही दबाव बनाकर मामले को दबाने में लगा गया शिकायत कर्ता निवासी टिकावर गिरीश सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रशासन व ग्राम सचिव व पूर्व प्रधान ( वर्तमान प्रशासक) द्वारा सांड की मौत होने पर कोई सहायता न देख अमेठी जिलाधिकारी को फोन से अवगत कराया लेकिन ब्लाक प्रशासन को उच्च अधिकारियों का कोई डर नहीं रहा इसलिए हमने अपने धन खर्च कर मृतक सांड का अंतिम संस्कार कराया।
