Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दलित युवती से गैंगरेप के 2 आरोपियों के साथ मुठभेड़, पुलिस ने एक के पैर में गोली मारी


यूपी के मुजफ्फरनगर में दलित युवती से गैंगरेप के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारी है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना चरथावल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार, 16 जून 2026 को मुठभेड़ के बाद दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में 13 जून को वादी ने थाना चरथावल में तहरीर देकर बताया कि अभियुक्त उमर पुत्र आस मौहम्मद निवासी दधेडू खुर्द ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद मोटरसाइकिल से जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रेप किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। 16 जून को थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया और एसओजी प्रभारी मोहित के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान दधेडू पुल के पास दधेडू खुर्द जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्ध खड़े दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और कच्चे रास्ते की ओर भागे।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की जिसमें उमर उर्फ सालिम पुत्र आस मौहम्मद, उम्र 25 वर्ष, के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी मौ0 अब्दुल्ला पुत्र मतलूब निवासी बागोवाली, उम्र 22 वर्ष, को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया।

घायल उमर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उमर पर पहले से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा का बयान भी सामने आया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |