आवारापन 2' का टीजर रिलीज
June 29, 2026
बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' और दमदार अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर अपने सबसे आइकॉनिक और डार्क गैंगस्टर अवतार में बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है। इस अगस्त रिलीज होने वाली फिल्म के 1.5 मिनट के इस टीजर ने जहां एक तरफ फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर इंटरनेट पर बहस भी छिड़ गई है। अदिवि शेष से लेकर तमाम फिल्म क्रिटिक्स और फैंस इमरान हाशमी की इस मासी वापसी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। टीजर में दिखाए गए लंबे बालों वाले लुक, थाईलैंड की लोकेशन्स, दमदार डायलॉग्स और अमाल मलिक द्वारा रीक्रिएट किए गए आइकॉनिक गाने 'तो फिर आओ' की हर तरफ चर्चा हो रही है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो फिल्म को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर नहीं आ रहे। एक्स पर यूजर्स की क्या प्रतिक्रिया है,
इमरान के कोस्टार अदिवि शेष ने एक्स पर लिखा, 'मेरे कॉलेज की यादें ताज़ा हो गईं! बहुत पसंद आया, इमरान सर, वो दिल को छू लेने वाली धुन, इस अगस्त में Awarapan2 देखने का बेसब्री से इंतजार है।'
एक और शख्स ने लिखा, 'इस बार या तो यह आवारापन खत्म होगा… या मैं… Awarapan2 का टीजर आ गया है… और यह जबरदस्त है! 'तो फिर आओ' गाने का नया वर्शन सीधे दिल को छूता है और पुरानी यादें ताजा कर देता है। लगता है EmraanHashmi विशेष फिल्म्स के साथ जबरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाके के लिए तैयार हो जाइए!
