Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'लॉक अप 2' में एंट्री से पहले कैसी थीं आकांक्षा चौधरी की दिमागी हालत? बयां किया दर्द


मॉडल-इन्फ्लुएंसर आकांक्षा चौधरी 'स्प्लिट्सविला 16' में अपने विवादित सफर के बाद लोगों की पसंदीदा बन गईं। भले ही वह शो का खिताब नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली। अब वह 'लॉक अप: सच या सजा' के साथ रियलिटी शो की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अपने पिछले शो के दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मुश्किलों के बारे में बात करते हुए, आकांक्षा ने आने वाले टीवी शो में अपना '3.0 वर्शन' दिखाने का वादा भी किया है। आकांक्षा चौधरी ने इस दौरान अपनी दिमागी हालत के बारे में खुलकर बात की और अपना दर्द बंया किया।

'स्प्लिट्सविला 16' की वजह से जबरदस्त चर्चा में रही और शो में उतार-चढ़ाव भरे सफर से जूझने के बाद अब आकांक्षा चौधरी आधिकारिक तौर पर 'लॉक अप 2' में एक कन्फर्म कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे पिछले शो के दौरान लोगों की बुरी नजर, बुरा-भला कहे जाने और बिना सबूत आरोपों ने उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाला।

अपने पिछले रियलिटी टीवी शो के उलट, जहां उन्होंने अपनी चालों के बारे में बहुत ज्यादा सोचा-समझा था। अब आकांक्षा इस बार 'लॉक अप' के बैरक में बिल्कुल अलग सोच के साथ जा रही हैं। उन्होंने जान-बूझकर कोई भी रणनीति न बनाने का फैसला किया है ताकि वो अपना गेम अच्छे से खेल सकें।

'स्प्लिट्सविला 16' के बाद अब आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं, जब दो एक्स-कनेक्शन छह हफ्ते तक एक ही छत के नीचे रहेंगे तो दर्शकों को भरपूर ड्रामा और इमोशनल उथल-पुथल देखने को मिलेगा। बता दें कि फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किया गया शो 'लॉक अप: सच या सजा' 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |