Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार


दिल्ली के ख्याला इलाके में 24 वर्षीय महिला का शव मिलने से समसनी मच गई। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आए आरोपों के आधार पर दोनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।

24 जून 2026 को ख्याला थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए रघुबीर नगर स्थित एक घर में महिला की मौत की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो 24 वर्षीय काजल अपने किराये के कमरे में मृत मिली। शुरुआती जांच में उसके गले पर फंदे का निशान मिला और कमरे की खिड़की की ग्रिल पर चुन्नी बंधी हुई थी। क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) की टीम ने घटना स्थल की जांच करके सबूत इकट्ठा किए हैं।

पुलिस जांच में पता चला कि काजल की शादी करीब तीन साल पहले रोहन से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजौरी गार्डन के एसडीएम को सूचना दी गई। इसके बाद शव को जीजीएस (GGS) अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीएम के सामने मृतका के माता-पिता और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से काजल पर दहेज और पैसों की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था। उनका यह भी आरोप है कि संतान न होने की वजह से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और परिजनों के आरोपों के आधार पर 25 जून 2026 को ख्याला थाने में एफआईआर संख्या 323/2026 दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी पति रोहन (30) और ससुर राजेश (56) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बर्तन का काम करते हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के बाद काजल को पति और ससुराल पक्ष की ओर से दहेज और पैसों की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि वे इन मांगों को पूरा नहीं कर सके, जिसके चलते काजल को नियमित रूप से परेशान किया जाता था। परिजनों का यह भी आरोप है कि शादी के तीन साल बाद भी संतान नहीं होने के कारण उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि लगातार हो रही कथित प्रताड़ना के कारण महिला ने यह कदम उठाया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |