बीसलपुरः योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएंरू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली! 21 जून को अग्रवाल सभा भवन में होगा भव्य योग कार्यक्रम
June 18, 2026
बीसलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को अखंड योग एक्टिव टीम के साधकों ने नगर में भव्य जागरूकता रैली निकालकर लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया और अधिक से अधिक लोगों से योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां योग साधकों ने लोगों को नियमित योग करने के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है।आयोजकों ने बताया कि 21 जून को प्रातः 5 बजे से 6रू30 बजे तक अग्रवाल सभा भवन में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया जाएगा तथा योग विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, दिनेश सक्सेना, सुनील गंगवार, महेंद्र गंगवार, डॉ. राजकुमार, छत्रपाल गंगवार, राजेश मिश्रा, राजवीर सिंह, विनोद भारद्वाज, पारुल गुप्ता, रूपेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।उधर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चैहान ने शिक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
.jpg)