Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत किसानों को किया गया जागरूक


प्रतापगढ़। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित ष्विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान-2026ष् का आयोजन जनपद में दिनांक 10 जून से 24 जून 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने अवगत कराया कि अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड कुण्डा की ग्राम सभाओं बरई एवं ताजपुर, विकासखंड कालाकांकर की ग्राम सभाओं समापुर एवं फतेहउल्लापुर तथा विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ की ग्राम सभाओं बीरसिंहपुर एवं लकूरी में विशेष कृषि संगोष्ठी एवं किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. प्रसेनजीत देबनाथ, श्री यतेंद्र कुमार एवं डॉ. एन.के. सिंह द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं तथा कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकते हैं।

संगोष्ठी में किसानों को बीज शोधन, भूमि स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग तथा मृदा संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण भी कराया गया तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि अभियान के अगले चरण में दिनांक 11 जून 2026 को विकासखंड बाबागंज की ग्राम सभाओं माहीचैनगढ़ एवं फतूहाबाद, विकासखंड लालगंज की ग्राम सभाओं पहाड़पुर एवं बिरियमगढ़ तथा विकासखंड कुण्डा की ग्राम सभाओं जाखामई एवं रधौली में विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं कृषि संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने जनपद के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागिता कर कृषि संबंधी नवीन तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा उनका लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |