Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः ‘विकसित भारत संपर्क सम्मेलन’ का सफल आयोजनरू 12 वर्षों के सुशासन और विकास पर हुई चर्चा


तिर्वा/कन्नौज।  डॉ. भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज, तिर्वा, कन्नौज में ‘विकसित भारत संपर्क सम्मेलन’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पिछले 12 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई अभूतपूर्व प्रगति, आत्मनिर्भरता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री, संत विलास शिवहरे ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, ष्कल्पनाएं बड़ी थीं और चुनौतियां भी कठिन थीं, लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति, जनभागीदारी और अथक परिश्रम ने हर चुनौती को विकास के अवसर में बदल दिया है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा मात्र आंकड़ों की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास और संकल्प की गाथा है। उन्होंने कहा कि ष्संकल्प से सिद्धि तकष् का मंत्र आज नए भारत के उज्ज्वल भविष्य का आधार बन चुका है।

राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने राष्ट्र निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते हुए हमारे कदम देश को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिला रहे हैं। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। यह सम्मेलन न केवल सरकार की उपलब्धियों को साझा करने का माध्यम बना, बल्कि भविष्य के लक्ष्यों के प्रति कार्यकर्ताओं और नागरिकों के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला रहा। इस अवसर पर छिबरामऊ विधायक श्रीमती अर्चना पाण्डेय जी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रिया शाक्य, जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, आर एस कठेरिया, इतेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, यशवंत राजपूत, मिथलेश बाथम, श्यामू राजपूत, श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, सौरभ पटेल, सुनीता राजपूत एवं पदाधिकारी बंधु- कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |