Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः पीएम किसान उत्सव दिवस होगा आयोजित ! 20 जून को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त होगी जारी


अमेठी। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि शासनादेश के क्रम में दिनांक 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की जाएगी। इस अवसर पर जनपद अमेठी के सभी ग्राम सभाओं, विकास खंडों, तहसीलों, कृषि मंडियों तथा जिला स्तर पर ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। जनपद एवं विकास खंड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, किसानों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ कृषि एवं तकनीकी विषयों पर संवाद सत्र भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद अमेठी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2,42,466 किसानों का डाटा 23वीं किस्त के हस्तांतरण हेतु लॉक कर दिया गया है, जिससे पात्र किसानों को योजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके। उप कृषि निदेशक  ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने ग्राम पंचायत, विकास खंड एवं तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से जुड़कर इसका लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |