Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

न्यू उस्मानपुर में खूनी वारदात, 17 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या


दिल्ली के न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन इलाके में चाकू घोंपने की घटना के बाद 17 साल के एक लड़के की मौत हो गई. पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है, और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं, जबकि जांच जारी है. न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन को सोमवार रात 10:25 पर चाकू मारने की एक घटना की सूचना मिली थी.

जहां मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को जमीन पर एक 17 साल के लड़का का शव पड़ा मिला, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं. वहीं न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित को चाकू से मारा गया है.

उत्तर-पूर्व जिले के डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि पुलिस टीम को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं और इस अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें भी तैनात की गई हैं. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा और डर का माहौल बना हुआ है.

पुलिस की शुरुआत बातचीत से यह पता चला है कि युवक की मौत में करीब 12 से 16 लोगों शामिल हैं. इलाके के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि ऐसी घटना हम सब के लिए एक खतरा है. अगर दिनदहाड़े एसी घटनाएं हो जा रही है, जिसमें 12 से 15 लोग एक 17 के युवक की इस तरह हत्या कर रहे हैं, तो ऐसे में हमें यहां रहने में भी डर लग रहा है. पुलिस अब सभी सीसीटीवी फुटेज और आसपास के बयानों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों तलाश कर रही है. वहीं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बड़ा दी गई है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |