Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

साथ बैठकर किया नाश्ता, कुछ देर बाद कैंची से कर दी हत्या


राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में सोमवार (1 जून) सुबह हुई एक हत्या की वारदात ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है. जिस व्यक्ति के साथ कुछ देर पहले तक बैठकर नाश्ता किया गया, उसी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली गई. ये घटना हडसन लेन स्थित एक गद्दा की दुकान की है, जहां साथ काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच हुई मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई.

इस वारदात में मारे गए मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी दिलबहार के रूप में हुई है. वह पटेल चेस्ट इलाके में किराए के मकान में रहकर पिछले कई सालों से इस गद्दे की दुकान में काम कर रहा था. वहीं आरोपी अशफाक मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और वह भी इसी दुकान में काम करता था. इस वारदात के अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दुकान मालिक शाहवेज आलम ने बताया कि, घटना से पहले दोनों कर्मचारियों ने सामान्य तरीके से साथ बैठकर नाश्ता किया था और उस समय उन दोनों के बीच किसी बड़े विवाद जैसी कोई स्थिति दिख भी नहीं रही थी. शावेज आलम के अनुसार, दोनों के बीच पहले की कोई भी गंभीर रंजिश भी थी.

शाहवेज ने आगे बताया कि उन दोनों के बीच अचानक किसी बात को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते मामला हिंसा तक पहुंच गया. उनका कहना है कि यह समझ पाना मुश्किल है कि आखिर ऐसी कौन सी बात हुई जिसने आरोपी को इतना उग्र बना दिया?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद अशफाक ने कैंची उठाई और दिलबहार पर हमला कर दिया. घायल होने के बाद दिलबहार जान बचाने के लिए गली की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा.

वहां मौजूद चश्मिद महिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी को हाथ में कैंची लिए दिलबहार के पीछे भागते देखा. उनके मुताबिक, आरोपी ने कई वार किए और जब लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो वह कैंची दिखाकर उन्हें भी दूर रहने की चेतावनी दे रहा था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. हालांकि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या विवाद की कोई और वजह थी या फिर अचानक गुस्से में आकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया.

स्थानीय लोगों के साथ दुकान के मालिक का कहना है कि दोनों लंबे समय से साथ काम कर रहे थे और उन्हें कभी इस तरह के गंभीर विवाद में नहीं देखा गया था. यही वजह है कि दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके के लोगों को हैरान कर रख दिया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |