Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव रिजल्ट: 17 में से 16 सीटों पर महायुती की जीत, नासिक में बागी ने बिगाड़ा खेल


महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुती गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें से 6 सीटों पर पहले निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहीं, अन्य 11 सीटों पर मतदान हुआ और इनमें से 10 सीटों पर महायुती उम्मीदवार को जीत मिली। नासिक में बीजेपी के बागी नेता गोकुल गीते ने खेल खराब किया। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की और शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार को हराया। विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 18 जून को संपन्न हुआ था। विधान परिषद के चुनाव में औसतन 99.02 प्रतिशत मतदान हुआ, इसमें नागपुर स्थानीय प्राधिकारी कोटे की उप चुनाव वाली एक सीट भी शामिल है।

भंडारा गोंदिया सीट पर सबसे अधिक 100% वोटिंग हुई। संबंधित चुनाव क्षेत्र में महानगरपालिका ,नगर पालिका, नगर पंचायत ,जिला परिषद और पंचायत समितियां के जन प्रतिनिधि मतदान किए। महायुती गठबंधन की तरफ से इस चुनाव में बीजेपी ने 11 सीटों, शिवसेना ने 4 सीटों और एनसीपी ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिर्फ शिवसेना को एक सीट पर हार मिली है। बीजेपी और एनसीपी (अजीत गुट) ने सभी सीटों पर जीत हासिल की।

नागपुर विधान परिषद सीट के लिए बीजेपी महायुती की ओर से डॉ राजीव पोतदार और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी की ओर से अतुल लोंढे के बीच सीधा मुकाबला था। राजीव पोतदार को जीत मिली है। उन्हें कुल 682 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 130 वोट से संतोष करना पड़ा। वहीं, 11 वोट अमान्य करार दिए गए। यहां कांग्रेस के कुल 169 वोटर थे, लेकिन अतुल लोढ़े को सिर्फ 130 वोट ही मिले। इस चुनाव में कुल 836 वोटर नागपुर में थे, जिनमें से 823 ने अपने अधिकार का उपयोग किया था। एमआईएम, मुस्लिम लीग और बीएसपी ने यहां तटस्थ रहने का फैसला किया था।

महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 78 सदस्य हैं। इनका कार्यकाल 6 साल का होता है। हर दो साल में लगभग 26 सदस्य रिटायर होते हैं और नए सदस्यों का चुनाव किया जाता है। 78 में से 30 सदस्यों का चुनाव विधायक करते हैं। 22 सदस्यों का चुनाव नगर पालिका, नगर परिषद और अन्य स्थानीय चुनावों में जीतने वाले प्रतिनिधि करते हैं। सात सदस्यों का चयन ग्रेजुएट मतदाता और सात सदस्यों का चयन शिक्षक करते हैं। 12 सदस्यों को राज्यपाल मनोनीत करते हैं। इस बार 22 सदस्यों का चयन करने के लिए चुनाव हुए हैं। इनमें से 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए और 11 सीटों पर मतदान हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |