Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन! 12वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हुआ योगमय


प्रतापगढ़। ‘‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ की थीम के साथ 12वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन रमणीय धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में आयोजित किया गया जिसमें उ0प्र0 गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक वृजेश मिश्र, एमएलसी प्रतिनिधि राय साहब सिंह, शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा के महामंत्री राजेश सिंह, डीएफओ आशुतोष गुप्ता सहित कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, पत्रकार बन्धुओं, जनप्रतिनिधिगण, एनसीसी कैडेट व स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुये और योग प्रशिक्षक सुनीता सिंह द्वारा बताये गये योगा सम्बन्धी विभिन्न प्राणायाम को किया गया। ‘‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगो ने न केवल योगाभ्यास किया बल्कि भारत की स्वास्थ्य की विरासत को जीवन में उतारने के लिये स्वयं और अपने परिवार के साथ योग का संकल्प लिया। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘करे योग, रहे निरोग’’, ‘‘योग को अपनाना है जीवन को स्वस्थ बनाना है’’ के नारो के बीच उत्साहपूर्वक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आये हुये अतिथियों, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, छात्र-छात्राओ आदि ने माननीय प्रधानमंत्री जी के पश्चिम बंगाल में आयोजित 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

योग प्रशिक्षक द्वारा योगासन की विभिन्न आसनों यथा वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, ध्यान मुद्रा, भ्रामरी प्राणायाम, शलभ आसन, मकराआसन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन, शीतली प्राणायाम, उष्ट्रासन, ग्रीवा चालन, स्कन्ध संचालन, ताड़ासन, भुजंगासन इत्यादि का योगाभ्यास कराया गया एवं योग के लाभों को बारें में बताया गया। इस अवसर पर उ0प्र0 गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने कहा कि योग प्राचीन काल से ही हमारी जीवन शैली का अंग रहा है, निरोग रहना है तो योग को साथी बनाये। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया। योग के माध्यम से शरीर स्वस्थ्य रहता है और ध्यान के माध्यम से परमात्मा से जुड़ने का प्रयास करते है। इस अवसर पर उ0प्र0 गोसेवा आयोग के सदस्य ने उपस्थित लोगों से नियमित रूप से योगाभ्यास करने की अपील की। नियमित योग करने से हम स्वस्थ रहने के साथ ही विभिन्न बीमारियों से भी बच सकते हैं। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि रमणीय धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में 42 हेक्टेयर में फैला है, इसे एक विकसित करके पिकनिक स्थल के रूप में तैयार किया जायेगा और यह स्वास्थ्य एवं मनोरंजन के लिये लाभकारी होगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बन्धुओ, छात्र-छात्राओं आदि के प्रति आभार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों को औषधीय पौधे भेट किये गये। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुमन कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त राष्ट्रगान के साथ 12वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का समापन किया गया

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, प्रबंध निदेशक पीसीडीएफध्नोडल अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज, क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर योगाभ्यास किये। इसी प्रकार 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला कारागार,8 तहसीलो, नगरीय निकायो, विकास खण्डों, सीएचसीध्पीएचसी, थानो, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, अमृत सरोवरो, पंचायत भवनो सहित विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |