Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन! चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ


अमेठी। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, अमेठी द्वारा जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) गौरीगंज में 17 से 20 जून 2026 तक आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी संजय चैहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास की यात्रा से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में युवा, महिला, किसान, गरीब एवं वंचित वर्ग के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में विकसित हो रही बृहद आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा, तकनीकी विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या, श्री काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी, महाकुंभ प्रयागराज सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण एवं विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं। प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में आगंतुक फोटो खिंचवा रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विकास प्रदर्शनी इन योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी तथा पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव ने बताया कि विकास प्रदर्शनी 17 जून से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10रू00 बजे से सायं 5रू00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |