बीसलपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत ललित में कृषि विभाग द्वारा कृषक गोष्ठी एवं कृषि मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों तथा खेत बचाओ अभियान के प्रति जागरूक करना था।
मेले में कृषि विभाग के खंड तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने किसानों को खेत बचाओ अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को अपनी भूमि का नियमित मृदा परीक्षण कराने की सलाह देते हुए कहा कि मिट्टी की जांच के आधार पर ही उर्वरकों का संतुलित प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के सुनील कुमार पाल, खंड तकनीकी सहायक अरुण कुमार, ईफको के महेंद्र कुमार वर्मा, फसल बीमा प्रतिनिधि अनुराग पांडे सहित अनेक अधिकारी एवं क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे। किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
