Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राबड़ी देवी ने छोड़ा 10 सर्कुलर रोड का बंगला, लालू के साथ बेटे तेजस्वी के आवास में हुईं शिफ्ट


राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का पता अब बदल गया है। पिछले करीब दो दशकों से बिहार की राजनीति का मुख्य केंद्र रहा 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगला अब पूरी तरह खाली किया जा रहा है।

हाल ही में सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती की थी। इसके अलावा, राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद आज उनका सामान पिकअप गाड़ियों के जरिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास और उनके निजी आवासों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करने के लिए 22 जून को 7 दिनों का फाइनल अल्टीमेटम दिया था। यह बंगला अब नीतीश कैबिनेट के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया जा चुका है।

कुछ दिनों पहले ही बिहार सरकार ने राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिश पर लालू यादव, राबड़ी देवी की Z+ और तेज प्रताप यादव की Y श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली थी। इस फैसले के विरोध में लालू-राबड़ी ने सरकार द्वारा बची-खुची दी गई सुरक्षा को भी वापस लौटा दिया था।

लालू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि लालू परिवार की सुरक्षा को नीतीश कुमार ने हटवाया है। उन्होंने एक संक्षिप्त जवाब में कहा कि ये सब नीतीश कुमार ने करवाया है। लालू यादव से पत्रकारों ने पूछा कि सुरक्षा किसने हटवाई है। उसके बाद लालू यादव ने जवाब देते हुए कहा कि ये सब नीतीश कुमार ने करवाया है।

10 सर्कुलर रोड पर स्थित बंगला में राबड़ी देवी 2006 से रह रही थीं। यह आवास उन्हें पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बाद में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान आवंटित किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी लंबे समय तक इसी आवास में रहे।

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से 39, हार्डिंग रोड पर नया बंगला आवंटित किया है। हालांकि, लालू प्रसाद यादव के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए परिवार ने कुछ सुविधाओं की मांग की थी। फिलहाल, सारा सामान तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित सरकारी आवास और कौटिल्या नगर स्थित उनके निजी बंगले पर भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |