Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कांग्रेस ने विश्वासघात किया, TVK को समर्थन देकर वे पछताएंगे-सरवनन अन्नादुरई


तमिलनाडु में DMK के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी ने राज्य के सबसे ज्यादा विधायकों वाली एक्टर विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने की बात कही है। बता दें कि 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 का है। TVK को 108 सीटें मिली हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा TVK को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के फैसले पर DMK भड़क गई है।

DMK प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा, "कांग्रेस ने TVK को अपना समर्थन दिया इसलिए हमने इसे विश्वासघात कहा। रिटर्निंग अधिकारियों के जीत के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने से पहले ही, कांग्रेस ने अपना रुख बदल लिया और TVK का समर्थन किया। उनका दावा है कि वे भाजपा और RSS को दूर रखना चाहते हैं, यही वजह है कि उन्होंने यह निर्णय लिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि TVK प्रमुख विजय ने कभी भी भाजपा या RSS के खिलाफ बात नहीं की। चुनाव के बाद भी, जब TVK को सकारात्मक परिणाम मिले, तो उन्होंने मतदाताओं या पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद नहीं दिया; उनका पहला ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए था। लोग समझते हैं कि TVK की प्राथमिकताएं कहां हैं और कांग्रेस हमें बता रही है कि उन्हें BJP-RSS को दूर रखना है... हमने यह किया है, हम पहले भी भाजपा-RSS को यहाँ सत्ता से दूर रखने में कामयाब हुए हैं... कांग्रेस ने यह जो फैसला लिया है, इसपर वे पछताएंगे... इस निर्णय ने उन्हें एक बहुत अस्थिर सहयोगी बना दिया है।"

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने TVK को समर्थन देने के कांग्रेस के फैसले पर कहा, "ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं। कांग्रेस एक धोखेबाज़ पार्टी है और कांग्रेस ने हर क्षेत्रीय दल को उसके वोट बैंक के लिए लूटा है। बिहार में RJD, महाराष्ट्र में उद्धव सेना, NCP-SCP का इस्तेमाल किया। इसलिए आज जब DMK से काम समाप्त हो गया, सीटें मिल गई तो अब वे TVK प्रमुख विजय के साथ जा रहे हैं और वहां INDI गठबंधन तोड़ने में उन्हें 1 मिनट नहीं लग रहा। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी परजीवी की तरह है।"

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को हुए थे और इसके नतीजे 4 मई को घोषित हुए। तमिलनाडु की 234 सदस्यों वाली विधानसभा में TVK को 108 सीटें मिली हैं। पार्टी को सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। DMK के पास 49 सीटें हैं और AIADMK के पास 47 सीटें हैं। विधानसभा में कांग्रेस के 5 विधायक निर्वाचित हुए हैं। CPI और CPIM ने 2-2 सीटें जीती हैं। DMDK ने 1 सीट, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और वीसीके ने 2-2 सीटें जीती हैं। PMK ने के पास 4 सीट, भाजपा के पास 1 सीट और AMMK के पास 1 सीट है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |