बड़ी खबर! AIADMK ने TVK को बाहर से सपोर्ट देने का फैसला किया
May 06, 2026
तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। AIADMK ने TVK को बाहर से सपोर्ट देने का फैसला कर लिया है। AIADMK नेता CV षणमुगम और S P वेलूमणी का इस फैसले के पीछे बड़ा हाथ है।
इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि AIADMK कैंप में बड़ा डेवेलपमेंट हुआ है और आज की विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। 47 MLA में अधिकांश TVK को सपोर्ट करने की मांग कर रहे थे। अप्रत्यक्ष तौर पर एडप्पाडी को चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट कर देंगे। इस बगावत का नेतृत्व C V षणमुगम कर रहे थे।
राज्य सचिवालय के सचिव और PWD डिपार्टमेंट के सचिव की बैठक हुई, जिसमें शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जवाहर लाल इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण होगा। सूत्र के अनुसार, सब कुछ सही रहा तो 7 मई को शपथ ग्रहण हो सकता है।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे 4 मई को आए। इन चुनावो में नई पार्टी टीवीके ने कमाल कर दिया और सबसे ज्यादा सीटें पाने वाली पार्टी बनी। टीवीके ने स्थापित पार्टियों को पीछे छोड़कर जनता का विश्वास जीता। तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें मिलीं, वहीं डीएमके को 59 सीटें और एआईडीएमके को 47 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने 5 सीटें और PMK ने 4 सीटें हासिल की हैं।
