सोनभद्र। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा डीजल-पेट्रोल बचाने की अपील के बाद नगर पालिका अध्यक्ष भी इस मुहिम से जुड़ी है। इसी के तहत रूबी प्रसाद ने ई-रिक्शा से सफर कर लोगों को सकारात्मक संदेश दिया। वह अपने आवास से कार्यालय तक ई-रिक्शा में सवार होकर गनर के साथ पहुची कार्यालय। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आज देशहित में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बेहद जरूरी अपील की है। इससे जन-जन को जुड़ना है। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ई-रिक्शा जैसे साधनों का उपयोग न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक है, बल्कि यह आम नागरिकों के लिए किफायती एवं सुविधाजनक परिवहन का माध्यम भी बन रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दें, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण का सपना साकार हो सके।
!doctype>
