Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: अवैध अस्पताल में प्रसूता की मृत्यु पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल सील, संचालक नसीम अहमद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज। डीएम चर्चित गौड़

एम्बुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन के लिए रेफर किया गया था, किन्तु एम्बुलेंस के ईएमटी द्वारा मरीज को निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्र के स्थान पर बिना पंजीकरण के संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया इसकी भी भूमिका संदिग्ध।

सोनभद्र। जनपद में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल, कोन में प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु के मामले को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा पत्नी देवनारायण, निवासी सोना सिंगा, पोस्ट बागसोडी, थाना कोन, प्रसव हेतु कचनरवा पीएचसी पहुंची थीं। प्राथमिक जांच के उपरांत उन्हें एम्बुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन के लिए रेफर किया गया था, किन्तु एम्बुलेंस के ईएमटी द्वारा मरीज को निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्र के स्थान पर बिना पंजीकरण के संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया। आरोप है कि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मृत्यु हो गई, जिसके बाद संबंधित चिकित्सक मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिन्द तथा क्षेत्राधिकारी कोन ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। साथ ही अस्पताल के संचालक नसीम अहमद के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |