सोनभद्र। रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ उसके घर में घुसकर चाकू के नोक पर पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहर जाने पर आरोपी के द्वारा ही एक निजी अस्पताल में अबॉर्शन कराया गया। हालांकि नाबालिक को चाकू दिखाते हुए धमकी दी गई थी कि इस मामले की जानकारी किसी को देने पर उसे और उसके परिवार की लोगों की हत्या कर दी जाएगी। जिसके वजह से नाबालिक ने परिवार के किसी भी सदस्य को मामले की जानकारी नहीं दी। लेकिन अबॉर्शन के बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई परिजन मामले की शिकायत लेकर रावटसगंज कोतवाली पहुंचे लेकिन कोतवाली पुलिस के द्वारा इस मामले में कार्यवाही ना करते हुए आरोपी को दो दिनों तक कोतवाली में बैठाया गया और दो दिनों तक लगातार ₹5 लाख लेकर समझौता करने का दबाव बनाया गया। समझौता न होने की स्थिति में दोनों पक्षों को वापस कर दिया गया, ऐसे में पीड़ित पक्ष न्याय पाने के लिए अब कोर्ट की शरण में पहुंचा है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छठपूजा के दिन (27:10:25) को जब परिजन छठ पूजा करने के लिए गए थे और 15 वर्षीय नाबालिक लड़की घर देखने के लिए घर पर रुकी हुई थी इसी दौरान पड़ोसी आरोपी सोनू पटेल उम्र 28 वर्ष चाकू लेकर नाबालिक के घर में घुस गया और दुपट्टे से मुंह बांधकर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया इसके साथ ही उसे धमकी दी कि अगर इस बात की जानकारी किसी को देगी तो उसे और उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी जिसके वजह से पीड़िता ने इस बात की जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं दी। लेकिन आरोपियों के द्वारा ही जब पीड़ित नानी के घर पहुंची तो आरोपी सोनू पटेल और उसका मित्र पीड़िता को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद पीड़िता का एबॉर्शन इसी अस्पताल की एक नर्स के द्वारा किया गया ।अबॉर्शन के बाद पीड़िता की स्थिति खराब होने लगी जिसके बाद परिजनों को जानकारी को जानकारी हुई।हालांकि इस मामले में जब अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नाबालिक से चाकू के नोक पर दुष्कर्म किया गया और जब लड़की का गर्भ ठहर गया तो इसकी जानकारी आरोपियों को होने के बाद वह जब नाबालिक अपने नानी के गांव पहुंची तो वहां से आरोपियों के द्वारा पीड़िता को निजी अस्पताल में ले जाकर जांच कराई गई और इस अस्पताल के एक नर्स के द्वारा अवर अबॉर्शन कराया गया अबॉर्शन के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी इसके बाद पूरे मामले की जानकारी परिजनों को हुई जानकारी होने के बाद जब पर जनों ने इस मामले की शिकायत लेकर रावटसगंज कोतवाली पहुंचे तो वहां पर मामले में कार्रवाई न करते हुए पैसा लेकर सुलह समझौता करने का दबाव बनाए जाने लगा और पकड़े गए आरोपी को भी छोड़ दिया गया इसके बाद अब निराश होकर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने के लिए कोर्ट की शरण में पहुंची है और इसे न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
!doctype>
