Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सम्पन्न।

जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया।

सोनभद्र।राष्ट्रीय लोकदल, सोनभद्र इकाई द्वारा सिंचाई डाक बंगला परिसर में किसान मसीहा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी सिंचाई डाक बंगला पहुंचे और वहां स्थापित 
चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित  किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी । तत्पश्चात् श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए रालोद सोनभद्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के लिए कोआपरेटिव की स्थापना, ग्रामिक क्षेत्र में विकास की ज्योति जलाने के लिए ग्रामिण विकास मंत्रालय की स्थापना के साथ साथ किसानों की आर्थिक सहायता के लिए नाबार्ड योजना का संचालन कराकर चौधरी चरण सिंह ने आजाद भारत में किसानों के हित में सर्वाधिक मजबूत क़दम उठाए और किसानों को मजबूत किया। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा सामाजिक न्याय की बात करने वाले चौधरी चरण सिंह जी ने जाति-पाति से हटकर भारतीय राजनीति में ऐसा मंच तैयार किया जिसमें सभी जाति धर्म वर्ग के किसानों को न्याय और अधिकार मिला। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा आज भारतीय किसानों की खुशहाली के पीछे चौधरी चरण जी की दूरदर्शिता और किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता मुख्य कारण है। श्रीकांत त्रिपाठी ने सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि किसानों और कामगारों के हित में राष्ट्रीय लोक दल सदैव मुखर रहा है और आगे भी मुखर रहकर किसानों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाता रहेगा।श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि प्रकृति रक्षक गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट, सोनभद्र  के संरक्षक  रवि चौबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी भारतीय किसान चेतना के प्रतीक थे। उनके जीवन का प्रत्येक क्षण समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और किसान कल्याण को समर्पित रहने के साथ साथ प्रकृति संरक्षण को भी मजबूती दिया। श्री चौबे ने कहा चौधरी चरण सिंह जी के आदर्श वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। श्रद्धांजलि सभा के लोकदल प्रदेश सचिव श्रामसेवक पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की नीतियां गांव, गरीब और किसान केंद्रित थीं। धीरज चौबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के पर्याय थे। उनका जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने चौधरी चरण सिंह जी के बताए मार्ग पर चलने तथा किसान, मजदूर और ग्रामीण समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर जिला महासचिव मुरली चौहान, जिला उपाध्यक्षए अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष किसान प्र० ब्रजनन्दन मौर्या, जिलाध्यक्ष अनुसूचित प्र० ओमप्रकाश भारती, जिला सचिव विजय भारती, मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रभान पटेल, गुलाब पटेल, चिंता देवी, जयंती पटेल, पूनम शर्मा, प्रेम शिला उपाध्याय, रीता देवी, सुनीता देवी रिंकी देवी 
 समेत सैकड़ों की संख्या में लोकदल के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय किसान नौजवान उपस्थित रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |