Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

400 करोड़ का हर्जाना और गाने पर बैन! प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स कंपनी और डेविड धवन पर ठोका केस


वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स के बीच विवाद और बढ़ गया है. गुरुवार को पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, ​​कुमार एस तौरानी और फिल्म निर्माता डेविड धवन के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 400 करोड़ रुपये का केस ठोक दिया है, मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वाशु भगनानी की 1999 की हिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गानों का गलत इस्तेमाल किया है.

रिपोर्ट के मुताबित वी के दुबे एसोसिएट्स के वकीलों के माध्यम से दायर इस मुकदमे में फिल्म और इसके प्रमोशन कंटेंट, जिसमें विवादित गाना चुनरी चुनरी और इश्क सोना है - शामिल हैं, की रिलीज, डिस्ट्रिब्यूशन, प्रदर्शन, स्ट्रीमिंग और आगे के कमर्शियल इस्तेमाल पर फौरन रोक लगाने की मांग की गई है.

मुकदमे के बारे में बताते हुए भगनानी के वकील के न्यूद एजेंसी एएनआई को बताया, “हमने टिप्स म्यूजिक कंपनी के खिलाफ 400 करोड़ रुपये के मुआवजे का दावा करते हुए मुकदमा दायर किया है. कानूनी लड़ाई कई दिनों से चल रही है, और म्यूजिशियनंस के राइट्स सेटल करने को तैयार नहीं थे. पहले फिल्मों के राइट्स एग्रीमेंट्स पर बेस्ड होते थे. आज, म्यूजिक कंपनियां बड़े निर्माताओं या गीतकारों से गाने खरीदती हैं. उस समय, टिप्स के साथ हुए समझौतों में केवल ऑडियो राइट्स शामिल थे. 2018 में, टिप्स ने हमें ईमेल भेजकर विजुअल राइट्स की रिक्वेस्ट की थी. .वाशु भगनानी ने उन्हें जवाब दिया था, लेकिन हमारी बातचीत से कोई नतीजा नहीं निकला.”

वकील ने आगे बताया कि पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स को नोटिस भेजकर पहले से हासिल ऑडियो राइट्स कैंसिल कर दिए हैं, जिसका मतलब है कि वे नई फिल्म में इन गानों का इस्तेमाल नहीं कर सकते. वकील दुबे ने आगे कहा,“अगर वे म्यूजिक राइट्स के वैलिट ऑनर हैं, तो उन्हें अपने डॉक्यूमेट्स दिखाने होंगे. इसीलिए हमने टिप्स के खिलाफ दावा दायर किया है. न्याय की जीत होगी और सच्चाई सामने आएगी.”

डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में 'बीवी नंबर 1' के दो गाने इस्तेमाल किए गए हैं. भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट का कहना है कि फिल्म मेकर्स के पास इन गानों के राइट्स नहीं हैं और उन्हें फिल्म और प्रमोशनल कंटेट से हटा देना चाहिए. फिल्म का टाइटल 'इश्क सोना है' गाने से लिया गया है, इसीलिए पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म का टाइटल बदलने की भी मांग की है. प्रोडक्शन हाउस ने टिप्स और डेविड धवन द्वारा मांगों का पालन न करने पर हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपये की एडीशन मांग भी की है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |