Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हार्दिक पांड्या RCB के खिलाफ मुकाबले से भी रह सकते हैं बाहर


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पांच बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है। हालांकि 10 में तीन जीत के साथ अभी भी वह खुद को प्लेऑफ में पहुंचने के रेस में शामिल रखे हुए हैं। मुंबई इंडियंस को इस सीजन में अपना अगला मुकाबला 19 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले से भी उनके कप्तान हार्दिक पांड्या का बाहर रहना लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी एकबार फिर से सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 डोमेस्टिक से रवाना हो रहा था तो क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वहां पर उनके कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद नहीं थे। वहीं अभी ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि हार्दिक पांड्या मुकाबले से ठीक पहले स्क्वाड के साथ जुड़ेंगे या नहीं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में जो वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था उसमें हार्दिक पांड्या नहीं खेले थे, जिसमें उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था। हार्दिक के ना खेलने के पीछे जो आखिरी कारण सामने आया था वह पीठ में ऐंठन होने की समस्या थी।

हार्दिक पांड्या के लिए एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल 2026 का सीजन काफी खराब रहा। हार्दिक पांड्या ने 8 मैचों में खेलते हुए जहां बल्ले से सिर्फ 146 रन बनाए तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 136.45 का देखने को मिला। वहीं पांड्या का गेंद से प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें वह 8 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही लेने में कामयाब हो सके। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर प्रदर्शन देखा जाए तो उनके नेतृत्व में कुल 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम जहां सिर्फ 14 मैचों को ही जीतने में कामयाब हो सकी है तो वहीं उन्हें 23 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |