Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ऑपरेशन सिंदूर पर बंगाल के राज्यपाल का पोस्ट, बोले- मिशन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख को दर्शाया


‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार (7 मई, 2026) को कहा कि इस मिशन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘अडिग रुख’ की पुष्टि की और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरों का दृढ़ता से जवाब देने के देश के संकल्प को दर्शाया है.

पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. ऑपरेशन के तहत 6 और 7 मई की दरमियानी रात को भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी संगठनों के 9 कैंप्स पर स्ट्राइक की थी. ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आरएन रवि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मिशन के दौरान सशस्त्र बलों की ‘सटीकता, साहस और दृढ़ संकल्प’ की प्रशंसा की.

राज्यपाल ने कहा, 'पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले का जवाब देते हुए हमारे सशस्त्र बलों ने सटीकता, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ कार्रवाई की तथा स्पष्ट संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के हर कृत्य का दृढ़ता से जवाब देगा.' उन्होंने कहा कि इस मिशन ने सशस्त्र बलों की ‘वीरता व असाधारण तैयारी’, विभिन्न सेवाओं के बीच निर्बाध समन्वय और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत स्वदेशी रक्षा क्षमताओं की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित किया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |