ईरान-अमेरिका में पूर्ण युद्ध विराम जरूरी-विदेश मंत्री वांग यी
May 06, 2026
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि ईरान-अमेरिका में अस्थायी नहीं, बल्कि पूर्ण युद्ध विराम जरूरी है। उन्होंने बुधवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ बीजिंग में बैठक के दौरान कहा कि 2 महीने से चल रहे युद्ध को लेकर चीन "गहरा दुख" महसूस कर रहा है। इसलिए इसमें "पूर्ण युद्धविराम" की तत्काल जरूरत है।
चीन के शीर्ष राजनयिक ने बीजिंग में अराघची से मुलाकात की। यह 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर ए गए हमले के बाद ईरानी विदेश मंत्री की चीन की पहली यात्रा है। बैठक के वांग यी ने कहा, "हमारा मानना है कि पूर्ण युद्धविराम की तुरंत जरूरत है, शत्रुता को फिर से शुरू करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि संवाद और वार्ता के प्रति प्रतिबद्ध रहना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।"
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अब्बास अराघची के साथ बैठक के दौरान कहा कि इजरायल-अमेरिका द्वारा तेहरान पर किया गया हमला अवैध है। बता दें कि चीन इससे पहले भी कई बार इजरायल और अमेरिका के हमले को अवैध करार दे चुका है। चीन ईरान का प्रमुख सहयोगी है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार चीन पर ईरान को हथियार सप्लाई करने का आरोप भी लगाया है।
