Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तमिलनाडु में शपथ ग्रहण के ठीक बाद PM मोदी ने कांग्रेस पर की आरोपों की बौछार


तमिलनाडु में एक्टर विजय के शपथ ग्रहण के ठीक बाद PM मोदी ने कांग्रेस को 'विश्वासघाती' बताया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए DMK को धोखा दे दिया। कर्नाटक के बेंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मौजूदा हालात पर एक नजर डालिए। 25 से 30 साल तक कांग्रेस और डीएमके के बीच गहरे रिश्ते रहे। डीएमके के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकट से उबारा। 2014 से पहले 10 साल तक कांग्रेस की सत्ता में रहने का क्रेडिट काफी हद तक डीएमके को ही जाता है। लेकिन, जिस डीएमके ने लगातार कांग्रेस की प्रोग्रेस के लिए काम किया, सियासी हवा का रुख बदलते ही उसे धोखा दे दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में चूर कांग्रेस ने पहले ही अवसर पर डीएमके को छुरा घोंप दिया। अब कांग्रेस को सियासी रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए एक दूसरी पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वह आगे बढ़ सके।

वहीं, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, यहां की कांग्रेस सरकार अपना ज्यादातर वक्त आंतरिक विवादों को सुलझाने में बिता रही है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कितने वक्त तक अपने पद पर बने रहेंगे।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के नए सीएम विजय को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर सी. जोसेफ विजय को हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।'

उन्होंने आगे कहा कि केरल में भी अब तक कांग्रेस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। वे अपने ही पार्टी नेताओं से प्रॉमिस करते हैं और फिर उन्हें धोखा दे देते हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी यही हुआ था। कर्नाटक में भी यही खेल हो रहा है। अब केरल की बारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |