एक्टर विजय की मां का बड़ा बयान! मदर्स डे पर मेरे बेटे का शपथ ग्रहण, यह मेरे लिए बहुत खास
May 10, 2026
Tamil Nadu Assembly Election के परिणाम में जनता का जनादेश मिलने के 5 दिन की उठापटक के बाद आखिरकार आज TVK चीफ थलापति विजय ने मुख्यमंत्री की शपथ ले ली। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय ने सीएम पद की शपथ ली। इस खास मौके पर उनके माता-पिता बेहद खुश नजर आए। जानें बेटे के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण पर TVK चीफ विजय के माता-पिता ने क्या कहा।
विजय के पिता और निर्देशक एस. ए. चंद्रशेखर इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बोले कि मैं बहुत खुश हूं। हम समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। मुझे यह देखकर बहुत खुशी होगी कि मेरा बेटा तमिलनाडु के सीएम के रूप में शपथ लेने जा रहा है।
वहीं, विजय की मां शोभा भी इस मौके पर बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। आज मदर्स डे है और इस मौके पर मेरा बेटा शपथ ले रहे हैं। मैं इसके लिए काफी खुश हूं।"
शपथ के मौके पर आज थलापति विजय खास अवतार में दिखे। आज उनका लुक पूरा फॉर्मल था, फुल व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में वो शपथ लेने पहुंचे। विजय की शपथ में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आए थे।
एक तरफ जहां स्टेडियम में भीड़ जुटी, वहीं विजय के घर से लेकर नेहरू स्टेडियम और करीब करीब पूरा चेन्नई शहर थलापति विजय के रंग-बिरंगे पोस्टर से पट गया। फैन्स की दौड़ बस एक ही तरफ जा रही थी और वो था चेन्नई का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, जहां थलापति विजय ने शपथ ली। विजय के साथ टीवीके के 9 नेताओं ने भी शपथ ली और विजय की कैबिनेट में शामिल हो गए।
