Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली-NCR में अगले 48 घंटों में बरसेंगे बादल, जानें अन्य राज्यों का हाल


देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और बादलों के आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है। इसकी वजह से तापमान पर भी असर पड़ा है, जिससे गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है।

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आज और कल फिर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान करीब 37°C और न्यूनतम 27°C रह सकता है। दोपहर बाद घने बादल छाने के साथ तेज आंधी और बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। 3 और 4 मई के लिए "येलो अलर्ट" जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |