Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दहीबड़ा खाना पड़ा महंगा! 27 बच्चों समेत 58 लोगों की हालत बिगड़ी


ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा है। खुद पुलिस ने ये जानकारी दी है।

मामला दशरथपुर ब्लॉक के पातापुर गांव का है। यहां शुक्रवार को एक लोकल दहीबड़ा बेचने वाले शख्स के यहां जिन लोगों ने दहीबड़ा खाया, उनमें से 58 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन 58 लोगों में 27 बच्चे भी शामिल हैं। इन लोगों को दहीबड़ा खाने के बाद उल्टी और बुखार की समस्या हो गई, जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों को दशरथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में एडमिट करवाया गया।

इस घटना पर जाजपुर जिला कलेक्टर अंबर कुमार का बयान भी सामने आया और उन्होंने बताया है कि इलाज के बाद 21 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वह भी जाजपुर स्थित हॉस्पिटल पहुंचे और पीड़ितों से बात करके उनका हाल लिया। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया, "27 बच्चों सहित 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि यह दहीबाड़ा के सेवन के कारण हुआ था। हमने खाद्य पदार्थ और पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं।"

उन्होंने ये भी कहा कि मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने 3 टीमों का गठन किया है।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से गर्मी बहुत बढ़ गई है। ऐसे में अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो कुछ भी खाने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। बाहर का खाना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।

भाजपा सांसद रबींद्र नारायण बेहरा ने कहा, "जाजपुर जिले में दहीबड़ा खाने से हुई घटना से लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें सत्ताईस बच्चे थे। सत्तर वर्ष की एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई, लेकिन वह अस्पताल नहीं आईं। उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चला है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। सभी का इलाज चल रहा है। ये सभी लोग खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |