Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महिलाओं की सुरक्षा पर CM विजय सख्त! तमिलनाडु में 'सिंगापेन सिरुम्बू' फोर्स का गठन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'सिंगापेन सिरुम्बू' एंट्री ड्रग फोर्स के गठन का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि यह बल महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। सीएम के आदेश के बाद राज्य पुलिस विभाग ने इसका गठन कर दिया है।

  • मुख्यमंत्री के चुनावी घोषणापत्र के वादे को पूरा करते हुए इस फोर्स को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं- महिलाओं और युवाओं को नशीली दवाओं के जाल से बचाना और ड्रग माफिया पर कड़ी कार्रवाई करना।
  • महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए यह फोर्स राज्यव्यापी स्तर पर एकीकृत तरीके से काम करेगी।
  • इस विशेष बल में महिला पुलिस कर्मियों को मुख्य रूप से शामिल किया गया है, जिन्हें अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की विशेष शक्तियां दी गई हैं।
  • यह फोर्स केवल अपराधियों को पकड़ेगी ही नहीं, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और आम जनता के बीच जाकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैलाएगी।
मुख्यमंत्री विजय ने आदेश दिया है कि इस फोर्स का गठन राज्य के हर जिले में किया जाए ताकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसकी औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
तमिल भाषा में 'सिंगापेण' का अर्थ 'शेरनी' और 'सिरुम्बू' का अर्थ 'चींटी' होता है। इसका नाम यह संदेश देता है कि यह बल दिखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसकी ताकत और प्रभाव बहुत बड़े होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |