Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हिमाचल के चंबा में भयानक सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से, 6 पर्यटकों की मौत


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। चंबा में सोमवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, एक इनोवा कार जिसमें 10 लोग सवार थे वह गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और 6 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के समीप घार क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वाहन में सवार सभी लोग गुजरात के पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो मनाली से डलहौजी की ओर घूमने जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा गाड़ी मंडी नंबर की बताई जा रही है। दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस हादसे की घटना को लेकर आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |