लखनऊः जिले में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध खनन, खनन विभाग, स्थानीय पुलिस, राजस्व टीम नहीं दे रही ध्यान
May 11, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के बीकेटी तहसील क्षेत्र के सैरपुर थाना अंतर्गत सैदापुर गांव के पास अंधेरे में बीती रात धड़ल्ले से मिट्टी खनन किया गया है। सूत्रों की माने तो,सैरपुर क्षेत्र के हनुमान टेकरी, टंटा पुरवा, धतिंगरा, बारूमऊ गांव में स्थानीय प्रशासन व ठेकेदारों की मिली भगत से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन विभाग,स्थानीय पुलिस, बीकेटी तहसील राजस्व टीम इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस क्षेत्र के स्थानीय लेखपाल व कानूनगो पर सवाल खड़े हो रहे हैं, आखिर राजस्व विभाग को चुना क्यों लगाया जा रहा है। वहीं इटौंजा थाना क्षेत्र में रात भर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी खनन किया गया, स्थानीय पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त रहता है, सूत्रों की माने तो, कई घन मीटर मिट्टी को खोदकर कर बेंच दी गई है, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो राजस्व टीम इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है, जिससे कि राजस्व विभाग का तगड़ा नुकसान हो रहा है। वही ठेकेदार खनन कर महंगे दामों पर मिट्टी बेचकर पैसे कमा रहे हैं, लेकिन खनन इंस्पेक्टर,स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

