लखनऊः मलिहाबाद में सुबह शराब न देने पर सेल्समैन की हत्या! आरोपी ने किये रॉड से ताबड़तोड़ कई वार, मौके पर मौत
May 11, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शराब ठेका के सेल्समैन की लोहे की रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने ठेका खुलने से पहले सेल्समैन से शराब मांगी और सेल्समैन ने मना किया, तो लोहे की रॉड से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना सोमवार सुबह 8रू30 बजे मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढ़ेडेमऊ गांव में हुई, मृतक की पहचान सैय्यद बाड़ा निवासी अजय जायसवाल उर्फ रिंकू (35) पुत्र रामऔतार जायसवाल के रूप में हुई। बीच बचाव करने आये घायल युवक रज्जन का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं मलिहाबाद पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान ढ़ेडेमऊ गांव निवासी ननक्के कश्यप के रूप में हुई, वह शराब के ठेके के पास ही रहता था, मलिहाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह लोडर में हेल्पर था, जांच में पुलिस ने पाया कि, आरोपी ने अजय के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किये थे,सिर फट गया, वह जमीन पर गिर गए। काफी अधिक खून बह जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मलिहाबाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर देर रात तक अवैध रूप से शराब बेची जाती है। अवैध कैंटीन भी संचालित हो रही हैं, जहां रात करीब 12 बजे तक अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है। अवैध रूप से शराब बेचने वालों ने ठेके की दीवार में होल बना रखा है। उसमें से ही लोगों को अवैध रूप शराब बेचते हैं। लोगों से अधिक दाम वसूलते हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और प्रशासन से इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतक अजय के परिवार में मां मीरा देवी, पत्नी हेमा जायसवाल, बेटियां खुशी व माही, बेटा कृष्णा और छोटा भाई अमित जायसवाल है। मृतक की पत्नी हेमा ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चैधरी ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में शराब लेने पहुंचा था,इस दौरान उसकी सेल्समैन से विवाद हो गया, उसने रॉड से मारकर अजय की हत्या कर दी। आरोपी से पूछताछ कर जेल भेजा जायेगा।

