बीसलपुर। गाजियाबाद में आयोजित अखिल भारतीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में बीसलपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता में मीनाक्षी पुत्री दिग्विजय सिंह ने पंजाब की खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए सिल्वर मेडल जीता, जबकि सुनैना पासवान ने हरियाणा की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी अकादमी में कोच अमित सिन्हा के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।प्रतियोगिता से लौटने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन बेटियों ने बीसलपुर का गौरव बढ़ाया है और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं।कोच अमित सिन्हा ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और समर्पण की बदौलत खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
