Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः गरीब बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांटी गई सिलाई मशीनें


बीसलपुर। समाजसेवी संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ बीसलपुर की ओर से गांव अमरा करोड़ में सहायता शिविर लगाकर गरीब और जरूरतमंद कन्याओं को सिलाई मशीनें एवं अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया।कार्यक्रम में पांच जरूरतमंद कन्याओं को सिलाई मशीन, कपड़े और दैनिक उपयोग का सामान देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। क्लब की अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल ने कहा कि संस्था निस्वार्थ भाव से गरीब और जरूरतमंद बेटियों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।इस मौके पर क्लब की सचिव शिल्पा अग्रवाल, श्वेता, मीनाक्षी, लीना, पूजा, सारिका, रितु, शालू, सुमन, दीपी और कृतिका समेत कई सदस्य मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |