Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कई पदाधिकारियों की हुई घोषणा! एआरपी संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार


अमेठी। एआरपी संघ जनपद अमेठी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार सोमवार को विधिवत रूप से किया गया। जिला अध्यक्ष अरविन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार चन्द्र केश बहादुर तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बद्री विशाल सिंह को जिला मंत्री, विनय कुमार पाण्डेय को कोषाध्यक्ष तथा राजीव साहू को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अतिरिक्त विष्णुकान्त पाठक, गिरीन्द्र सिंह, रजनीश पटेल एवं अम्बरीष यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।जिला मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी राजेन्द्र कुमार को दी गई, जबकि जयशंकर मिश्र एवं कमल शर्मा को सह जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया।जिलाध्यक्ष अरविन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी तथा शिक्षकों एवं एआरपी साथियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |