अमेठीः भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक सम्पन्न
May 11, 2026
अमेठी। ग्राम सभा कमासिन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक जिला संयोजक राजकुमार पांडे के संयोजन एवं शिवनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क समेत विभिन्न जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। संगठन विस्तार के तहत श्रीमती मंजू देवी को भेंटुआ ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राजकुमार पांडे (जिला संयोजक अमेठी), प्रेम शंकर द्विवेदी, शिवनाथ सिंह, गीता गुप्ता, मंजू देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

