अमेठीः पशु चिकित्सा अधिकारी पर गिरी गाज! निर्माण कार्य पूरी तरह मानक और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए- सीडीओ
May 11, 2026
अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमेठी, पूजा साहू, आईएएस द्वारा विकासखंड जगदीशपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कठौरा में निर्माणाधीन बृहद स्थाई गोवंश संरक्षण केंद्र एवं अस्थाई गोवंश संरक्षण केंद्र लोशनपुर का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्री गोपाल कृष्ण शुक्ल और खंड विकास अधिकारी जगदीशपुर श्री कमलेश कुमार उपस्थित रहे।निर्माणाधीन वृहद गौशाला का निरीक्षण- ग्राम पंचायत कठौरा में निर्माणाधीन केंद्र का कार्य दो संस्थाओं द्वारा कराया जा रहा है। प्रथम भाग का निर्माण यूपी आरएनएसएस और द्वितीय भाग यूपी सीएलडीएफ द्वारा किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित दोनों संस्थाओं के सहायक अभियंताओं, श्री प्रशांत कुमार और श्री भूपेंद्र कुमार को सीडीओ ने कड़े निर्देश दिए कि-निर्माण कार्य पूरी तरह मानक और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए एवं कार्य की गति बढ़ाते हुए इसे युद्ध स्तर पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु कड़े निर्देशित करते हुए कहा कि - सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशालाओं की क्षमता के अनुसार तत्काल संरक्षण अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्गों पर कोई भी निराश्रित गोवंश नहीं दिखना चाहिए। वही अस्थाई गोवंश संरक्षण केंद्र लोशन में कमियां मिलने पर कहा कि सभी गोवंशों की तत्काल टैगिंग की जाए। नए आने वाले निराश्रित गोवंशों की 24 घंटे के भीतर टैगिंग और उनकी जनगणना पशु रजिस्टर में स्वावलंबन और सहभागिता योजना- सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि बीते एक वर्ष में गौशाला से 10,000 की खाद बेची गई, जिसे ओएसआर खाते में जमा किया गया है। इस पर सीडीओ ने गौशाला को और अधिक स्वावलंबी बनाने की दिशा में अन्य आय सृजन प्रक्रियाएं सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए और समय-समय पर उनका भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित हो।

