कन्नौज: गंदे पानी की सप्लाई को लेकर आशाषी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया
May 27, 2026
छिबरामऊ/कन्नौज। गोविंद नगर सभासद के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने लिखित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को दिया।गोविंद नगर के सभासद सुशील पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में वार्ड निवासियों ने अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कहा गया है कि गंदे पानी की सप्लाई हो रही है जिसमें नलकूप संख्या 12 द्वारा गंदे पानी की सप्लाई हो रही है जिसकी पुनस्र्थापना कराई जाए जिससे कि गंदे पानी से निजात मिल सके ।

