Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पुष्प किये अर्पित


छिबरामऊ/कन्नौज।  नगर  कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मो शाक़िर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस जनो ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर फूल पोशी कर के खिराज ए अक़ीदत पेश की जिला अध्यक्ष शाक़िर हुसैन ने कहा कि देश को अज़ादी दिलाने में नेहरू जी कई बार जेल गए और आजीवन देश की सेवा करते हुए इस दुनियां से विदा हो गए नेहरू जी ने देश के खजाने में अपनी सारी पूंजी और आनंदभवन दान कर दिया नेहरू जी ने भेल,गेल, इसरो, आई आई एम, आई  आई टी अनेक संस्थाएँ बनाई भारत देश को सुद्रण करने में अहम योगदान रहा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे पप्पू ने कहा कि नेहरू जी बच्चों को बहुत पसंद करते थे इस लिए बच्चे नेहरू जी को चाचा कहकर बुलाते थे।कांग्रेस जन आंदोलन फ्रंट के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार दुबे  ने कहा कि नेहरू जी ने सदा देश सेवा को सर्वाेपरि माना और सदा देश हित के लिए जी आजीवन कार्य किया इस अवसर पर छिबरामऊ नगर अध्यक्ष आशीष चैहान, जिला महासचिव मेराज अली, सोनिया ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष राजू खान, नगर उपाध्यक्ष हाकिम खान, सेवा दल के प्रदेश महासचिव देवकीनंदन दुबे मुन्ना,  आसिफ सिद्दीक़ राजीव अग्निहोत्री, उम्मेद खान ओमप्रकाश अग्निहोत्री, सुरेश सिंह तोमर आशाराम यादव, अजय दुबे चटक , भैयालाल, लालू दुबे, राजीव यादव, राजू अंसारी, राजू तिवारी,शमशुल अंसारी अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |